13 C
New York
Friday, September 25, 2026

Buy now

spot_img

वजन बदन में भी चलेगा अगर शख्सियत में हो !

वजन एक ऐसी लड़ाई है जिसमें आज कितने ही लोग जूझ रहे हैं। मैं खुद भी इस बढ़े हुए वजन से अति परेशान हूँ। खैर, आज एक बात शेयर करना चाहती हूँ।

ये जो बड़े-बड़े स्टार्स होते हैं, सेलिब्रिटीज, जिनके पास अति पैसा है, वो अपना काफी वजन घटा लेते हैं अब इनकी ये लड़ाई कुछ हद तक आम लोगों से आसान हे वो कैसे ?? वो ऐसे अदनान सामी ने 120 किलो वजन घटाया, बिना किसी सर्जरी के। इन लोगों के पास एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट होता है, वो है पैसा ,इनको अच्छे इंस्ट्रक्टर मिलते हैं, प्रोफेशनल्स, जो उनको पूरी तरह से सही गाइड करते हैं कि कितना कैलोरी इनटेक करना है, कब करना है। उसके बाद जिम, एक्सरसाइज कैसे करनी है, कितनी करनी है, कब करनी है .

उसके बाद भाई, पैसा है तो हम आम लोगों की तरह इन्हें घर जाकर खुद के लिए मील रेडी नहीं करना पड़ता। सब प्लेट में सजकर आता है, वो भी कैलोरी काउंट के साथ।

एक अदनान सामी ही नहीं, कितने ही बॉलीवुड सेलेब्स—सारा अली खान, जो कि PCOD की पेशेंट थीं, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आमिर खान जी ने भी दंगल मूवी के समय अपना वजन बढ़ाया, फिर कम कर लिया।

बस हाँ, एक पॉइंट है जहाँ लगता है कि इतना पैसा होने के बाद, क्योंकि ये बॉलीवुड से हैं, तो उनकी अपनी बॉडी का विशेष ध्यान रखना ही होता है। इनको भी खाने-पीने में बहुत मन मा रना पड़ता है। जैसे अभी कुछ समय पहले जॉन अब्राहम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने पिछले 29 सालों से मीठा नहीं खाया ,ये सच में बड़ी बात हे आपके पास इतना पैसा हे कि आप जितना चाहे उतने item खरीद के खा सकते हे लेकिन यहाँ ये लोग बहुत मन मा र ते हे वो सच में बड़ी बात है.

But मैं अगर अपनी बात करूँ तो मेरे केस में वजन बहुत और अलग रीजन से बढ़ा है— IVF फेल, कैंसर, इन सबके साइड इफेक्ट्स, 34 की age me मेनोपॉज after hysterectomy।

लेकिन जो आम लोग हैं, वो भी वजन कम करने की चाहत रखते भी हैं तो मुश्किले आती है। क्योंकि अगर कोई औरत बहुत हेल्दी है और वो मिडिल क्लास से है, तो उसको तो पहले अपने परिवार की जिम्मेदारी भी संभालनी है। उसके बाद स्पेशली उसको अपने लिए अलग से कुछ बनाना पड़ेगा, वो भी हर बार, जो कि थोड़ा टफ ही रहता है। फिर इतना पैसा भी हर किसी के पास नहीं होता कि प्रोफेशनल इंस्ट्रक्टर की हेल्प मिल पाए।

फिर भी आज के टाइम में देखने को मिल रहा है, कई आम लोगों ने भी शानदार तरीके से अपना वजन घटाया है। Hats off to all, जिन्होंने अपनी सामान्य-सी जिंदगी जीते हुए भी वजन घटाया, क्योंकि वजन घटाना सच में बड़ी बात हे ……हर इंसान की चाहत होती हे कि वो फिट रहे स्लिम रहे लेकिन सच्चाई ये भी हे कि सच में वजन को कम करना बड़ा मुश्किल हे ओर एक मोटापा बहुत सारी बीमारियों की जड़ है.

अगर आपकी भी कोई वेट से रिलेटेड स्टोरी है तो आइए, आपके विचार यहाँ रखिए।
मैं यहाँ कोशिश करती हूँ पूरे मन से लिखने की। अगर पोस्ट पसंद आती है तो Like, Share & Follow कीजिएगा।

आप सभी को हर हर महादेव!

(मोनिका अंबवानी)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles