HomeRelationships Relationships Poetry by Medha Jha: पिता मेरे By onlyy women June 16, 2025 0 166 FacebookTwitterPinterestWhatsApp Poetry by Medha Jha:मिलूं तुमसे हर जन्म में, पुत्री बन कर तुम्हारी.. शब्द चूक जाते हैं, अधर निशब्द हो जाते हैं, जब साथ तुम्हारा होता है, मन आश्वस्त हो जाता हैं। छलनाओं से भरी धरती, सच्चाई के प्रतीक तुम, जीवन के कठिन डगर पर, आशाओं के प्रतीक तुम। परीक्षाओं की घड़ी में, मेरा आत्मविश्वास तुम, हताशा के दुरूह क्षण में, मेरा अटूट विश्वास तुम। मेरे परम प्रिय मित्र तुम , तुम्हीं श्रद्धेय शिक्षक भी, पथ प्रदर्शक भी तुम हो, प्रेरणा के स्त्रोत भी। जीवन के मधुर संगीत तुम, बाल कल्पना के चितेरे भी, चेतना के उद्घोष तुम, हृदय के कोमल भाव भी। तुम्हारे शब्द ब्रह्म वाक्य मेरे लिए, तुम्हारा होना, संबल मेरे लिए। अभ्यर्थना है परम पिता से, मिलूं तुमसे हर जन्म में, पुत्री बन कर तुम्हारी। आकांक्षा मेरी यही, पिता मेरे। (मेधा झा) TagsfatherPAPAPITArelationship Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp Previous articleArchana Sherry writes: भारत कहलाता था जंबूद्वीपNext articleStory by Anju Dokania: वो रहस्यमयी लड़की onlyy womenhttps://onlyywomen.com/ Related Articles Politics & Crime Rapido में महिला इन्जीनियर के साथ की अश्लील हरकतें – ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा Politics & Crime Justice to Twisha: देखिये धूर्त देहभाषा गिरिबाला की Literature Soma Sharma Writes: बहुत याद करती हूं तुझे, कलकत्ता ! LEAVE A REPLY Cancel reply Comment: Please enter your comment! Name:* Please enter your name here Email:* You have entered an incorrect email address! Please enter your email address here Website: Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Stay Connected0FansLike0FollowersFollow0SubscribersSubscribe - Advertisement - Latest Articles Politics & Crime Rapido में महिला इन्जीनियर के साथ की अश्लील हरकतें – ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा Politics & Crime Justice to Twisha: देखिये धूर्त देहभाषा गिरिबाला की Literature Soma Sharma Writes: बहुत याद करती हूं तुझे, कलकत्ता ! Beauty & Fashion Poetry by Manju Singh: मेरे सपने को मेरा इंतजार है ! Women’s Rights Crime against women: आधी रात का बस-स्टॉप और एक अकेली महिला Load more