Poetry by Meena Yadav: स्त्री को फेसबुक पर होने वाली समस्या सार्वभौमिक है और इसी कारण वह फेसबुक पर प्रोफ़ाइल लॉक रखती है..
Inbox में
Hi
Hello
कहाँ से हो..?
कैसी हो..?
Love you…
मुझसे बात क्यूँ नहीं करती..?
मुझसे दोस्ती करोगी..?
ये समस्या सार्वभौमिक है…
हर स्त्री की समस्या है…
मानसिकता का स्वस्थ होना और
विकृत होना से संस्कारों पर है…!
इनबॉक्स बना ही है बात करने लिए…!
पर बात करें किससे…??
ये सोचने वाली विषय है…
बात करने लायक कोई बात भी तो हो और
बात करने योग्य कोई व्यक्ति तो हो…!!
बात करने योग्य मध्य कोई विषय तो हो…!!
– आप बहुत अच्छा लिखती हैं..!
– आप बहुत सुन्दर हैं (फोटो हो तो)
– मैं आपका fan हूँ..!
– आपके विचारों से मेरा जीवन बदल रहा है..!
– मुझे आपसे बहुत प्रेम है..!
फेसबुक पर एक विचारक, लेखक और कवि को
इसके सिवा क्या कहा जा सकता है…?
और ये बातें आराम से
सार्वजनिक तौर पर कही जा सकती हैं
सहज रूप से …
पर ये बातें inbox में स्त्री को कहने की चाह
इन बातों की गरिमा को खो देती हैं..!
(मीना यादव)