20.2 C
New York
Monday, March 9, 2026

Buy now

spot_img

अरे, आप तो बेहद खूबसूरत हैं !

 

एक महिला घर पर अकेली थी , तभी दरवाजे पर दस्तक हुई !

उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो एक अनजान आदमी खड़ा था !
.
देखते ही बोला ! अरे , आप तो बहुत ही खूबसूरत हैं ?
.
महिला घबरा कर दरवाजा बंद कर देती है !

अगले तीन चार दिन तक ऐसा ही चलता रहता है, तो सभ्य महिला ने तँग आकर यह बात अपने पति को बताई !

पति बोला तुम चिंता मत करो आज जब वो आएगा तो मैं घर पर ही रहुंगा और दरवाजे के पीछे खड़ा रहूँगा, तुम उससे बोल देना”हाँ मैं, सुन्दर हूँ , तुम्हे क्या ? देखना फिर मैं उसको कैसा मज़ा चखाता हूँ !

दूसरे दिन जैसे ही वो आदमी आता है, पति दरवाजे के पीछे छिपा रहता है

आदमी बोलता है ” अरे ! आप तो बेहद खूबसूरत हैं ?

महिला :- हाँ , मैं खूबसूरत हूँ , लेकिन तुम चार दिन से क्या चाह रहे हो ?

आदमी विनम्रता के साथ हाथ जोड़ कर बोला :- बहन जी , यही विश्वास और अहसास , आप अपने पति के अंदर जागृत कीजिये न , ताकि वो मेरी पत्नी के मैसेंजर पर सुबह शाम रोमांटिक मैसेज करना और पीछे लगना छोड़ दे !

(रानी शर्मा)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles