Happy Women’s Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊषा शर्मा की आप सभी मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ !!
वुमेंस डे की देके बधाई,
श्रीमान ने छुट्टी पाई।
स्वादिष्ट व्यंजन के चक्कर में,
किचन में घुसी पड़ी लुगाई।
वूमेंस डे का क्या है मीनिंग,
व्यस्त वुमनियां समझ ना पाई।
खीझ रही वूमेन होने पर,
बिना बात पर वह झल्लाई।
खटती रोज वुमनिया घर में,
हवाई जहाज भी रही उड़ाई।
उसके वस्त्रों पर टिप्पणियांँ,
क्यूंँ करते हो तुम भाई।
वह श्रेष्ठा है, वह सबला है,
भगिनी पत्नी वह है माई।
मांँ बहन सी करो सुरक्षा,
कोई सम्मान नहीं चाहिए भाई।
वूमेंस डे पर किया सम्मानित,
सब दे रहे वूमेंस को बधाई।
घर की औरतों पर हुकुम चलावे,
कुछ बात समझ ना आई।