18.9 C
New York
Saturday, June 14, 2025

Buy now

spot_img

Divya Bharti जैसी दिखने वाली रंभा ने मनाया अपना 49वां जन्मदिन 

एक दौर था जब अभिनेत्री रंभा के लुक्स की तुलना दिव्या भारती से की जाती थी। कहा जाता था कि उनके चेहरे में दिव्या भारती की झलक दिखाई देती है। मैंने भी एक बार यह बात सुनी थी, लेकिन मुझे ऐसा कभी विशेष रूप से महसूस नहीं हुआ।

मुझे रंभा सबसे पहले सलमान खान के साथ जुड़वा फ़िल्म में नज़र आईं थीं। हालांकि, हिंदी फिल्मों में उनका सफर इससे पहले ही शुरू हो चुका था। उनकी पहली हिंदी फ़िल्म थी जल्लाद (1995), जिसमें वे मिथुन चक्रवर्ती के अपोजिट नजर आई थीं।

इसके बाद जंग (1996) में वे अजय देवगन की प्रेमिका के रूप में दिखीं, जो फिल्म में मिथुन दा के छोटे भाई बने थे। फिर 1997 में आई सुपरहिट फिल्म जुड़वा, जिसमें वे सलमान खान के साथ नजर आईं। इसी दौरान उन्होंने बंधन जैसी फिल्में भी कीं, जो काफी चर्चा में रहीं।

साल 2000 में क्रोध और 2001 में क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता जैसी फिल्मों में भी वे नजर आईं। कुल मिलाकर, हिंदी सिनेमा में रंभा का करियर बहुत लंबा भले न रहा हो, लेकिन उन्होंने कुछ यादगार फिल्में जरूर दीं।

साउथ इंडस्ट्री में चमका रंभा का सितारा ⭐

हिंदी फिल्मों के मुकाबले रंभा ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कहीं अधिक सक्रिय और सफल करियर बनाया। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की कई फिल्मों में काम कर अपनी खास पहचान बनाई।

अब वे अपने पारिवारिक जीवन में पूरी तरह व्यस्त हैं। वे फिलहाल कनाडा के टोरंटो शहर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। उनके पति इंद्रकुमार पद्मनाथन एक श्रीलंकाई तमिल बिजनेसमैन हैं। रंभा अब दो बेटियों और एक बेटे की मां हैं और विदेश में एक शांत और सुखद जीवन व्यतीत कर रही हैं।

आज, 5 जून को रंभा अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 1976 में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। फ़िल्मी दुनिया में वे ‘रंभा’ के नाम से मशहूर हुईं, जबकि उनका असली नाम विजयलक्ष्मी है।

(प्रस्तुति – रजनी साहनी)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles