India is the best for kids – ये बात समझ में आती है जब हम आज की आधुनिक महिला जो अमेरिका में रहती है, की बात सुनते हैं..
अमेरिका की रहने वाली और तीन बच्चों की माँ क्रिस्टन फिशर, जो पिछले चार साल से दिल्ली में रह रही हैं, मानती हैं कि भारत में बच्चों की परवरिश अमेरिका से बेहतर हो सकती है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि भारत में बच्चों को सांस्कृतिक समझ, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और आत्मनिर्भरता जैसी खूबियाँ सीखने को मिलती हैं, जो उन्हें बेहतर इंसान बना सकती हैं।
क्रिस्टीन बताती हैं भारत में बच्चों को पालने के 8 बड़े फायदे:
1. संस्कृति की समझ और अनुकूलता (Adaptability)
क्रिस्टन के अनुसार भारत में बच्चे अलग-अलग भाषाओं, रीति-रिवाज़ों और परंपराओं से रूबरू होते हैं। इससे उनमें खुलेपन की सोच और दूसरों को अपनाने की क्षमता विकसित होती है।
2. कई भाषाओं का ज्ञान (Multilingualism)
भारत में उनके बच्चे अंग्रेज़ी के साथ-साथ हिंदी और दूसरी भाषाएँ भी सीख रहे हैं। इससे उनके दिमागी विकास, संवाद कौशल और भविष्य की नौकरी के अवसर बेहतर बनते हैं।
3. दुनिया को समझने की सोच (Global Perspective)
भारत में रहकर बच्चों को सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि वैश्विक मुद्दों की भी जानकारी मिलती है। इससे उनके भीतर एक समझदार और संतुलित नजरिया बनता है।
4. संकटों से लड़ना और आत्मनिर्भरता
नई जगह, नई शिक्षा प्रणाली और अलग संस्कृति को समझते हुए बच्चे मुश्किलों का सामना करना सीखते हैं। इससे उनमें समस्या सुलझाने की क्षमता और आत्मनिर्भरता आती है।
5. भावनात्मक समझ (Emotional Intelligence)
भारत में अलग-अलग पारिवारिक ढाँचों और सामाजिक स्थितियों से जुड़कर बच्चे दूसरों की भावनाओं को समझना और उनसे जुड़ना सीखते हैं। इससे उनमें सहानुभूति और सामाजिक व्यवहार बेहतर होता है।
6. परिवार से जुड़ाव
भारत में संयुक्त परिवारों और नज़दीकी रिश्तों की अहमियत ज़्यादा है। क्रिस्टन कहती हैं कि अमेरिका की तुलना में भारत में बच्चों को परिवार से ज़्यादा भावनात्मक सहारा मिलता है।
7. सादगी और कृतज्ञता का भाव
भारत में अमीरी और गरीबी के बीच का फर्क साफ दिखता है। ऐसे माहौल में बच्चे सादा जीवन जीने और उपलब्ध चीज़ों की कदर करना सीखते हैं।
8. दुनिया से जुड़ाव (Global Network)
भारत जैसे विविध देश में रहकर बच्चों को दुनियाभर के लोगों से दोस्ती करने का मौका मिलता है, जो उनके भविष्य में एक वैश्विक नेटवर्क के रूप में काम आ सकता है।
भारत से प्यार करती हैं क्रिस्टन
क्रिस्टन पहले भी कई बार भारत के प्रति अपने प्यार का इज़हार कर चुकी हैं। 2023 में उन्होंने एक वीडियो में बताया था कि उन्होंने अमेरिका छोड़कर भारत को क्यों चुना। उन्होंने कहा कि अमेरिका उन्हें अकेलापन और आत्मकेंद्रितता से भरा लगा, जबकि भारत उन्हें गर्मी, अपनापन और जीवन से भरा हुआ महसूस हुआ।
हालाँकि वो मानती हैं कि
अमेरिका में धन कमाने के मौके ज़्यादा हैं, लेकिन सच्ची खुशी उन्हें भारत में ‘अपनापन’ महसूस करके मिलती है।
(प्रस्तुति -त्रिपाठी सुमन पारिजात)